फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Solan-Subathu road shines for ministers, while farmers and the general public take a beating.

Solan News: मंत्रियों के लिए चमकती है सोलन-सुबाथू सड़क किसान और आम जनता खाती है झटके

Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Solan-Subathu road shines for ministers, while farmers and the general public take a beating.
गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

चार विधानसभा क्षेत्रों और दो मुख्य जिलों को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान

झूठे आश्वासन से अब लोगों में भी रोष, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चार विधानसभा क्षेत्रों और दो मुख्य जिलों को जोड़ने वाली सोलन-सुबाथू सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर रो रही है। इस खस्ताहाल मार्ग से गुजरने वाले लोग लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग मूकदर्शक बना बैठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग का रवैया भेदभावपूर्ण है।
जब कोई मंत्री इस मार्ग से गुजरता है, तो रातों-रात गड्ढे भर दिए जाते हैं, लेकिन आम जनता और किसानों की महीनों पुरानी मांग पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बार-बार आंदोलन और धरना देने के बावजूद विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। टारिंग के बजाय सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में केवल मिट्टी और पत्थर डाल दिए जाते हैं, जो पहली ही बारिश में बह जाते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर
लावीघाट गांव के रिखी राम ने बताया कि गड्ढों में डाली गई मिट्टी बारिश में बह गई है। अब सड़क पर सिर्फ छोटे-छोटे नुकीले पत्थर बचे हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों के फिसल कर गिरने का खतरा हर वक्त बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दुकानदारों का सामान हो रहा खराब
घट्टी और आसपास के बाजार के व्यापारियों में धर्म सिंह और वीरेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग सिर्फ खोखले वादे करता है। सूखी धूप में गाड़ियों से उड़ने वाली धूल और बारिश में होने वाले कीचड़ के कारण दुकानों में रखा सामान पूरी तरह खराब हो जाता है।

इनसेट
धूल से सांस की बीमारी का खतरा
रोजाना सड़क किनारे दुकान चलाने वाले नरेश कुमार ने बताया कि उड़ती धूल-मिट्टी के कारण अब स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। कई लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है।

इनसेट

मंडी तक नहीं पहुंच पा रहीं सब्जियां
लावीघाट के किसान श्याम लाल ने बताया कि टमाटर और अन्य नकदी फसलों का सीजन शुरू हो चुका है। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि गाड़ियों में रखे-रखे ही सब्जियां झटके लगने के कारण खराब हो जाती हैं। इससे किसानों को मंडी में सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं।

इनसेट

मंत्री के आते ही हुई थी लीपापोती
डांगरी पंचायत के गीता राम ने बताया कि कुछ समय पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दौरे के दौरान विभाग ने आनन-फानन में मिट्टी-पत्थर डालकर सड़क चमका दी थी। उस वक्त जल्द काम शुरू करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब महीनों बीत जाने और बरसात शुरू होने के बाद भी जनता सिर्फ इंतजार ही कर रही है।


कोट

बारिश का मौसम शुरू होने के कारण फिलहाल पक्का काम रुका हुआ है। विभाग की पूरी कोशिश रहेगी कि जैसे ही बरसात का मौसम खत्म होगा, सड़क को ठीक करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाए। फिलहाल लोगों को राहत देने के लिए समय-समय पर मेटलिंग का काम किया जा रहा है।

रवि कपूर अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सोलन

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

गीता राम, डांगरी पंचायत। ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed