फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SC/ST Corporation issued notices to 220 defaulters in four months.

Solan News: एससी एसटी कॉर्पोरेशन ने चार माह में जारी किए 220 डिफाल्टरों को नोटिस

Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कई अदालतों के बाद भी डिफॉल्टर नहीं चुका रहे है लोन की राशि
विज्ञापन


अब बिलासपुर के 28 डिफाल्टरों को अदालत में पेश होने के भेजे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम (एससी एसटी कॉर्पोरेशन) की ओर से पिछले चार माह में 220 डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें नाहन, किन्नौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और अन्य जिलों के डिफॉल्टर शामिल हैं, लेकिन कई अदालतों के बाद भी डिफाल्टर लोन की राशि नहीं चुका रहे हैं। वहीं निगम ने इस वर्ष डिफाल्टरों से दो करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। डिफाल्टरों की ओर से निगम की लोन राशि न चुकाना अब निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में अड़चन बनता जा रहा है।
अब निगम की ओर से बिलासपुर जिले के 28 डिफाल्टरों को भी राजस्व अदालत में पेश होने के नोटिस जारी किए गए हैं। इसके पास भी निगम का लाखों रुपये का ऋण फंसा हुआ है। निगम की ओर से अभी के समय में लगभग 550 ऋण धारकों को डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन डिफाल्टरों के पास निगम का लगभग 10 करोड़ रुपये का ऋण अटका है। वहीं नोटिस जारी किए गए 220 डिफाल्टरों के पास लगभग दो करोड़ रुपये का ऋण अटका है। अदालतों में पेशी के बाद भी निगम इनसे 10 लाख रुपये भी वसूल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


उधर एससी एसटी कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक राहुल जैन का कहना है कि निगम की ओर से लोगों को ऋण चुकाने के कई मौके दिए जाते हैं। वहीं बीच के कुछ सालों में निगम की ओर से रिकवरी नहीं हुई है। जिस कारण डिफाल्टरों पर ब्याज के साथ लोन के पैसे की रकम भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में निगम धीरे-धीरे पैसा वसूल करने की कोशिश कर रहा है। यदि डिफाल्टर पैसा नहीं चुकाएंगे, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed