{"_id":"6a539376665fa0e7bb0539e0","slug":"health-check-ups-were-conducted-for-the-people-and-free-medicines-were-provided-solan-news-c-176-1-ssml1044-173775-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दी मुफ्त दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दी मुफ्त दवाई
Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कालूझिडास्थित आर डी पब्लिक स्कूल मे शिविर के दौरान उपचार कराती महिलाएं-स्रोत- स्कूल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी विद्यालय में बिलास फाउंडेशन ने लगाया लीवर एवं स्त्री रोग जांच स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। कालू झिंडा स्थित बीआरडी पब्लिक स्कूल में दिवंगत आरडी शर्मा की स्मृति में बिलास फाउंडेशन की ओर से निशुल्क लीवर एवं स्त्री रोग स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर का शुभारंभ चिकित्सा एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ. टीपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा ठाकुर ने डॉ. टीपी सिंह तथा वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा भगत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बिलास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान लोगों के लिए फाइब्रोस्कैन के माध्यम से लीवर की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। आयोजकों के अनुसार शिविर में लगभग 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिला। लोगों ने बिलास फाउंडेशन एवं चिकित्सकों की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।