{"_id":"6a53942d4651c32d2f0220f9","slug":"tough-decisions-taken-at-a-special-meeting-to-make-haripur-panchayat-drug-free-solan-news-c-176-1-ssml1040-173780-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरिपुर पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष सभा में लिए कड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरिपुर पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष सभा में लिए कड़े फैसले
Sun, 12 Jul 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू छावनी के साथ लगती ग्राम पंचायत हरिपुर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान मौजूद लोग व पदाधिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नरों की बधाई राशि की सीमा तय, 1100 रुपये की ही दी जाएगी बधाई राशि
छावनी के साथ लगती पंचायत में सामाजिक सुधार के लिए पारित हुए कई प्रस्ताव
संवाद न्यूज एलेंसी
सुबाथू (सोलन)। ग्राम पंचायत हरिपुर की नवनिर्वाचित प्रधान सुमन ठाकुर ने कार्यभार संभालते ही जनहित और सामाजिक सुधार में बड़े फैसले लेना शुरू कर दिए हैं। पंचायत के विकास को गति देने के लिए रविवार को हरिपुर में एक विशेष ग्राम सभा हुई, जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आईं और ग्रामीणों के सहयोग व सर्वसम्मति से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
विशेष ग्राम सभा में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए किन्नरों की बधाई राशि की सीमा निर्धारित की गई है। नए नियम के अनुसार, अब हरिपुर पंचायत क्षेत्र में शादी-ब्याह या बच्चे के जन्म के खुशी के अवसरों पर किन्नरों को अधिकतम 1100 रुपये की ही बधाई राशि दी जाएगी। पंचायत में शांति, सुरक्षा और एक स्वस्थ सामाजिक माहौल तैयार करने के लिए ग्राम सभा ने ठोस कदम उठाए हैं। पंचायत क्षेत्र के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने और जुआ खेलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवनिर्वाचित प्रधान ने स्पष्ट किया कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी व प्रशासनिक तौर पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इन नियमों का पालन करने और हरिपुर को एक आदर्श पंचायत बनाने में सहयोग की अपील की। इस विशेष ग्राम सभा में नवनिर्वाचित प्रधान के साथ पंचायत के उपप्रधान लेख राम, समस्त पंचायत पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने हाथ उठाकर और सर्वसम्मति से इन सभी जनहित के प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया।