{"_id":"6a77288ec7c54d484d066255","slug":"the-national-mushroom-fair-will-be-held-on-september-10-this-year-solan-news-c-176-1-ssml1040-176010-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इस बार 10 सितंबर को होगा राष्ट्रीय खुंब मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इस बार 10 सितंबर को होगा राष्ट्रीय खुंब मेला
Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशालय ने मेले की तैयारियां कीं शुरू, देश भर से आएंगे ग्रोवर
इस बार 20 से भी अधिक किस्मों के मशरूम किए जाएंगे प्रदर्शित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मशरूम सिटी के नाम से प्रसिद्ध सोलन में होने वाला राष्ट्रीय खुंब मेला इस बार अपनी तय तारीख 10 सितंबर को होगा। पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते इस मेले का आयोजन 30 सितंबर को किया गया था। खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन की आयोजित पहली आधिकारिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। तारीख में बदलाव के साथ ही निदेशालय ने मेले के आयोजन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस एक दिवसीय राष्ट्रीय मेले में देशभर से बड़ी संख्या में मशरूम ग्रोवर्स, कृषि वैज्ञानिक, उद्यमी और प्रगतिशील किसान हिस्सा लेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, कीट व रोग प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन की नई जानकारियों से रूबरू कराना है। देश भर के वैज्ञानिक यहां किसानों के साथ सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शंकाओं का समाधान करेंगे। इस बार का खुंब मेला तकनीक और विविधता के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। मेले में 20 से भी अधिक किस्मों की मशरूम प्रदर्शित की जाएगी। इनमें बटन, ऑयस्टर, मिल्की और शिटाके मशरूम, कीड़ा जड़ी, टर्की टेल समेत अन्य कैंसर से लड़ने वाली औषधीय और दुर्लभ प्रजातियां शामिल होंगी। किसानों को यह देखने और सीखने का अवसर मिलेगा कि वे कम लागत और कम जगह में व्यावसायिक रूप से नई किस्मों की खेती कैसे कर सकते हैं। मेले में विभिन्न सरकारी संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, निजी कंपनियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें मशरूम स्पॉन, कंपोस्ट तैयार करने की आधुनिक मशीनें, केनिंग और पैकेजिंग तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मशरूम उत्पादकों को इस मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा ताकि अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिल सके। उधर, डीएमआर सोलन के कार्यकारी निदेशक डॉ. ब्रिज लाल अत्रि ने बताया कि मेले को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार मेला 10 सितंबर को ही आयोजित किया जाएगा। यह मेला 1970 से मनाया जा रहा है। इसमें देश भर के ग्रोवर समेत अन्य लोग शामिल होंगे।