सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Water Power Department is providing 10.9 million liters of water daily, yet the city is still receiving supplies for the fifth day.

Solan News: जलशक्ति विभाग दे रहा रोजाना 109 लाख लीटर पानी, फिर भी शहर में पांचवें दिन मिल रही सप्लाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था पर जल शक्ति विभाग ने उठे सवाल
Trending Videos

विभाग का दावा मार्च में निगम को रोजाना दिया गया पर्याप्त पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर जलशक्ति विभाग ने नगर निगम की वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग शहर में लगातार पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध करवा रहा है। पंपिंग प्रणाली की नियमित जांच भी की जा रही है, ताकि शहरवासियों को सुचारु रूप से पेयजल उपलब्ध होता रहे, लेकिन नगर निगम की ओर से पेयजल वितरण सही नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जलशक्ति विभाग सोलन के सहायक अभियंता ई. ऐन सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र सोलन में गिरि उठाऊ पेयजल योजना और अश्वनी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को विद्युत आपूर्ति न होने के कारण केवल एक दिन पंपिंग प्रभावित हुई थी। कहा कि गत 20 दिनों के दौरान नगर निगम सोलन को औसतन लगभग 109 लाख लीटर पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जा रहा है। कहा कि पावर हाउस और सपरून सहित शहर के सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारु है। हालांकि नगर निगम की पेयजल वितरण पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। निगम को प्रतिदिन शहर में सप्लाई के लिए करीब 80 से 90 लाख लीटर पानी की जरूरत रहती है, जबकि विभाग का दावा है कि वह 109 लाख लीटर दे रहा है। ऐसे में इतना पानी होने के बावजूद भी शहरवासियों को पांचवें दिन पानी मिल रहा है, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

इन माह कब कितनी सप्लाई दी
अधिकारियों के अनुसार पहली मार्च को गिरि नदी से 65 लाख लीटर पानी, अश्वनी खड्ड से 25.04 लाख लीटर पानी, 2 मार्च को गिरि से 70 लाख व अश्वनी से 25 लाख लीटर, 3 मार्च को गिरि नदी से 68 लाख व अश्वनी खड्ड से 24.4 लाख, 4 मार्च को गिरि से 62 लाख व अश्वनी से 16.8 लाख, 5 को गिरि से 65 लाख व अश्वनी से 16.6 लाख, 6 मार्च को गिरि से 74 व अश्वनी से 24.5 लाख, 7 मार्च को गिरि से 72 लाख व अश्वनी से 25.4 लाख, 8 मार्च को गिरि से 68 लाख व अश्वनी से 24.09 लाख, 9 मार्च को गिरि से 75 लाख व अश्वनी से 24.5 लाख, 10 मार्च को गिरि से 12 लाख व अश्वनी से 22.5 लाख, 11 मार्च को गिरि से 70 लाख व अश्वनी से 23.8 लाख, 12 मार्च को गिरि से 68 लाख व अश्वनी से 20.6 लाख, 13 मार्च को गिरि से 65 लाख व अश्वनी से 21.8 लाख, 14 मार्च को गिरि से 75 लाख व अश्वनी से 18.8 लाख, 15 मार्च को गिरि से 63 लाख व अश्वनी से 21.6 लाख, 16 मार्च को गिरि से 45 लाख व अश्वनी से 25.1 लाख और 17 मार्च को गिरि नदी से 70 लाख लीटर और अश्वनी खड्ड से 18.8 लाख लीटर पानी नगर निगम सोलन को वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
बैठक में उठा था मुद्दा
सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में हुई जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष हुई बैठक में शहर समेत अन्य गांव में पेयजल किल्लत का मुद्दा उठा था। सदस्यों ने सवाल उठाए थे कि शहर में लोगों को पांचवें दिन सप्लाई दी जा रही है, जिस पर मंत्री ने एक सप्ताह में जलशक्ति विभाग को शहर में पेयजल सप्लाई का जिम्मा लेने के लिए कहा था। हालांकि अब जलशक्ति विभाग ने अपना तर्क दे दिया है कि वह सप्लाई ठीक दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम का वितरण सिस्टम ठीक नहीं है। हालांकि इस पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed