{"_id":"6a5240d312d8f50bc9009e57","slug":"tourists-arrived-in-kasauli-over-the-weekend-following-bad-weather-solan-news-c-176-1-ssml1040-173712-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खराब मौसम के बाद वीकेंड पर कसौली पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खराब मौसम के बाद वीकेंड पर कसौली पहुंचे पर्यटक
Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर में पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण सनवारा टोलप्लाजा पर लगी वाहनों की कतारें। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे और टोल प्लाजा पर लगा वाहनों का लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश में पिछले दो दिनों से जारी मानसून की भारी बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। भारी बारिश के कारण जहां बीते दिनों सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था, वहीं शनिवार को मौसम खुलते ही मैदानी इलाकों की उमस (ह्यूमिडिटी) से राहत पाने के लिए पर्यटकों ने भारी संख्या में पहाड़ों का रुख किया।
वीकेंड शुरू होते ही शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल कसौली और आसपास के क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। नेशनल हाईवे पर वाहनों की भारी तादाद के कारण शनिवार को सनवारा टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। बीते दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए शुरुआत में होटलों की ऑक्यूपेंसी में थोड़ा फर्क जरूर पड़ा था, और कुछ जगहों पर पर्यटकों की कमी देखी जा रही थी। इस बीच एडवांस बुकिंग भी रद्द हुई है, लेकिन शनिवार को मौसम साफ होते ही होटलों और होम स्टे की बुकिंग में अचानक तेजी आई है।