सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination drive to protect animals from foot and mouth disease from March 24

Solan News: पशुओं को खुर-मुंह रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान 24 मार्च से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग को मिली 1.50 लाख वैक्सीन डोज, पशु चिकित्सक घर-घर जाकर लगाएंगे टीके
Trending Videos

विभाग के अधिकारियों ने सभी ब्लॉक में वैक्सीन भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पशुओं को खुर-मुंह रोग से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विभाग को करीब 1.50 लाख वैक्सीन की डोज प्राप्त हो चुकी हैं और इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह अभियान 24 मार्च से आरंभ होगा। जानकारी के अनुसार पशुओं में फैलने वाली खुर-मुंह की बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की टीमें पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। अभियान के दौरान पशु चिकित्सक पशुओं को टीका लगाने के साथ-साथ उनके कान में टैग भी लगाएंगे, ताकि उनकी पहचान और रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। विभाग के अधिकारी इस अभियान की निरंतर निगरानी भी करेंगे। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने बताया कि खुर-मुंह रोग की रोकथाम के लिए जिले में बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार महीने से छोटे बछड़े-बछड़ी और कटड़े-कटड़ी तथा सात महीने से अधिक गर्भवती गाय और भैंसों को छोड़कर सभी गाय-भैंस और अन्य संबंधित प्रजाति के पशुओं को इस अभियान में शामिल किया गया है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ उठाएं और समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह अभियान लगभग एक महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed