सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vaccination of women, information on nutrition also given

Solan News: महिलाओं का किया टीकाकरण, पोषण की भी दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of women, information on nutrition also given
बद्दी में नियमित टीकाकरण सत्र एवं पोषण पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चे को दवा पि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। बद्दी के आरसीएच सेंटर वार्ड नंबर-2 में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के दौरान उपस्थित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमानुसार टीकाकरण किया गया, जिससे उन्हें विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर आईआरजी की स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती एवं धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में माताओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने माताओं को बताया कि दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ताजे फल, दूध और दुग्ध उत्पाद, साथ ही आयरन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, समय पर भोजन करना और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed