{"_id":"69b8579dc249d3965909e220","slug":"water-shortage-resolved-in-kotla-village-problem-continues-in-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1044-165184-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कोटला गांव में पानी की किल्लत का समाधान, बरोटीवाला में समस्या जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कोटला गांव में पानी की किल्लत का समाधान, बरोटीवाला में समस्या जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड में कुआं खोदकर मोटर से उठाया पानी, 45 परिवारों को राहत
बरोटीवाला में मोटर जलने से सात दिन से प्रभावित आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही दून के पट्टा क्षेत्र के कोटला गांव और बरोटीवाला क्षेत्र में पानी की समस्या सामने आई है। जहां कोटला गांव में विभाग ने पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी है, वहीं बरोटीवाला में अभी भी लोग पानी के लिए परेशान हैं। कोटला गांव में कुल 45 परिवार रहते हैं। यहां की पेयजल आपूर्ति प्रवाह पेयजल योजना से होती है। गर्मियाें में जैसे ही जलस्रोत सूखते हैं, गांववासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। इस बार भी गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पानी खत्म हो गया। जलशक्ति विभाग ने कोटला खड्ड में बड़ा कुआं खोदकर पानी इकट्ठा किया। फिर इस पानी को मोटर की मदद से प्रवाह पेयजल योजना से जोड़ दिया गया। अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कोटला योजना सूख गई थी, जिससे गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हुई। खड्ड में मोटर लगाकर इसे योजना से जोड़ने के बाद आपूर्ति अब सुचारू रूप से चल रही है। वहीं बरोटीवाला क्षेत्र में पिछले सात दिनों से पानी की कमी बनी हुई है। यहां की पंप मोटर जल गई थी। विभाग ने इसे रिपेयर के लिए भेजा है और फिलहाल पुरानी मोटर लगाई गई है, जिससे पानी की आपूर्ति कम हो रही है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि जिनके पास टुल्लू पंप है, उन्हें घर में 1 से 2 बाल्टी पानी की मिल रही है, जबकि जिनके पास पंप नहीं है, उन्हें पानी नहीं मिल रहा। बरोटीवाला के सलिंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई।
कोट
कोटला में खड्ड में कुआं खोदकर और मोटर लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। बरोटीवाला की मुख्य मोटर मरम्मत के लिए भेजी गई है, जो मंगलवार तक वापस आ जाएगी। इसके बाद पुरानी मोटर हटाकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
-राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
Trending Videos