{"_id":"6a77296020e3656dc00e8ae3","slug":"woman-dies-after-unidentified-truck-hits-her-scooter-near-salogra-solan-news-c-176-1-ssml1040-176023-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलोगड़ा के पास अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलोगड़ा के पास अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत
Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद चालक हुआ फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलोगड़ा के पास एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। इसमें एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार करसोग जिला मंडी निवासी भूतेश्वर दत्त अपने छोटे भाई कृष्णा और भाभी सुनीता देवी के साथ स्कूटी पर करसोग से सोलन की ओर आ रहे थे। शाम के समय जब वे सलोगड़ा के समीप पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रक का बायां पिछला टायर भूतेश्वर दत्त की भाभी सुनीता देवी के ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना में सुनीता देवी को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को सोलन की तरफ भगा ले गया। पुलिस थाना सदर सोलन ने भूतेश्वर दत्त के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।