फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman jumps into canal after sending audio message to mother.

Solan News: मां को ऑडियो भेजकर महिला ने नहर में लगाई छलांग

Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के घनौली में नहर किनारे मिले महिला के कपड़े, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां ने जीवन से दुखी होकर उठाया कदम, भाई की शिकायत पर मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मलकू माजरा की एक 35 वर्षीय महिला द्वारा अपनी मां को सुसाइड ऑडियो भेजकर पंजाब के घनौली में नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। ऑडियो संदेश मिलते ही परिजन तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां उन्हें नहर के किनारे महिला के कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। हालांकि, अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी नालागढ़ के राजपुरा में हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। दो दिन पहले महिला का पति उसे छोड़ने के लिए मलकू माजरा मायके आया था। वहां से महिला यह कहकर निकली कि वह अपने घर ससुराल जा रही है। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसने अपनी मां के मोबाइल पर एक भावुक ऑडियो संदेश भेजा। महिला ने अपने ऑडियो संदेश में रोते हुए अपनी मां से कहा कि वह अपने जीवन से बेहद दुखी हो चुकी है और अब अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रही है। उसने ऑडियो में पंजाब के घनौली स्थित नहर में छलांग लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

इनसेट
नहर किनारे मिले कपड़े, शव की तलाश जारी
ऑडियो सुनते ही घबराए परिजन तुरंत पंजाब के घनौली पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उन्हें नहर के किनारे महिला के कपड़े तो मिल गए, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चला। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा अभी तक महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। जब तक शव नहीं मिल जाता या कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगता, तब तक उसके जीवित रहने या डूबने के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed