फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Working women in the district to receive a major gift; three new working women's hostels are being built.

Solan News: जिले में कामकाजी महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात, बन रहे तीन नए वर्किंग वुमन हॉस्टल

Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 11 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़, नौणी, कंडाघाट में मिलेगी महिलाओं को हॉस्टल की सुविधा
विज्ञापन

कंडाघाट में लगभग काम पूरा, अन्य स्थानों पर जल्द सुविधा देने का प्रयास


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कामकाजी और ट्रेनिंग कर रही महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में तीन नए वर्किंग वुमन हॉस्टलों का निर्माण किया जा रहा है। यह नए हॉस्टल जिले के तीन प्रमुख क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं। इसमें नालागढ़ (मेडिकल डिवाइस पार्क), नौणी (विश्वविद्यालय परिसर) और कंडाघाट में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। इसका कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। इन हॉस्टलों को कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षित आवास रात के समय महिलाओं के लिए ठहरने का एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान, महिलाओं के रहने के लिए अलग कमरों के साथ-साथ हॉस्टल में ही मैस की सुविधा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा इन हॉस्टलों का किराया महिलाओं के वेतन के हिसाब से तय किया जाएगा, ताकि उन पर आर्थिक बोझ न पड़े। महिला एवं बाल विकास विभाग के नियमों के अनुसार, इन हॉस्टलों में नौकरी या ट्रेनिंग के सिलसिले में घर से दूर रहने वाली अकेली (सिंगल), तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को रहने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। यहां महिलाएं अधिकतम 3 से 5 साल तक की अवधि के लिए रह सकती हैं।


इनसेट
कंडाघाट हॉस्टल का काम कुछ महीनों में होगा पूरा
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने बताया कि जिले में तीन वर्किंग वुमन हॉस्टलों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इनमें से कंडाघाट में बन रहे हॉस्टल का काम अगले कुछ महीनों में पूरी तरह संपन्न हो जाएगा। सरकार का प्रयास है कि नालागढ़ और नौणी के हॉस्टलों का निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा कर महिलाओं को यह सुविधा सौंप दी जाए। इन हॉस्टलों के शुरू होने से सोलन जिले में काम करने वाली महिलाओं को घर से दूर भी घर जैसा सुरक्षित और सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed