फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   X-ray machine at Civil Hospital, Arki, out of order for a week; patients facing inconvenience; new machine to start soon.

Solan News: नागरिक चिकित्सालय अर्की में एक सप्ताह से एक्स-रे मशीन ठप, मरीज परेशान<bha>;</bha> जल्द शुरू होगी नई मशीन

Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine at Civil Hospital, Arki, out of order for a week; patients facing inconvenience; new machine to start soon.
नागरिक चिकित्सालय अर्की में एक सप्ताह से बंद पड़ी एक्सरे मशीन। संवाद
पुरानी मशीन की 10 साल लाइफ, 12 साल तक खींचा काम
विज्ञापन

योगेश शर्मा
अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में बीते एक सप्ताह से एक्सरे मशीन बंद पड़ी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण मरीजों को या तो शिमला और सोलन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, या फिर निजी केंद्रों (प्राइवेट लैब) में महंगे दामों पर एक्सरे करवाकर अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में यह एक्सरे मशीन 12 वर्ष पहले स्थापित (इंस्टॉल) की गई थी। आमतौर पर इन मशीनों की कार्य अवधि (गारंटी पीरियड) 10 वर्ष की होती है, जिसके बाद इनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और संबंधित कंपनियां भी इनके रखरखाव (मेंटेनेंस) से हाथ खड़े कर देती हैं। अस्पताल में यह मशीन अपनी तय अवधि से 2 साल ज्यादा सेवा देने के बाद अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि जब मशीन की लाइफ 10 साल की थी, तो समय रहते पिछले 2 वर्षों में नई मशीन की खरीद क्यों नहीं की गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि एक हफ्ते के भीतर अस्पताल में नई मशीन स्थापित कर दी जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


इनसेट
नई एक्सरे मशीन के कुछ पार्ट्स अस्पताल में पहुंच चुके हैं और कुछ आने बाकी हैं। मशीन को स्थापित करने के लिए एक अलग कमरा भी तैयार कर लिया गया है। जैसे ही शेष पार्ट्स अस्पताल पहुंचते हैं, तुरंत इंस्टॉलेशन का काम पूरा कर एक्सरे सेवा को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed