सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Shimla in Volleyball, Kohinoor Academy Dabhota champion in Kabaddi, sports news in detail

Sports News: वॉलीबॉल में शिमला, कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा चैंपियन, खेल की खबरें विस्तार से

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/बिलासपुर/धर्मशाला/पांवटा साहिब। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मंडी जिले के पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में शिमला और कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा ने ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित मैदान में 19 व 20 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Sports News Shimla in Volleyball, Kohinoor Academy Dabhota champion in Kabaddi, sports news in detail
मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में शिमला और कबड्डी में कोहिनूर अकादमी दभोटा ने ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबॉल का फाइनल मैच शिमला और मंडी बी के बीच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में शिमला ने मंडी बी को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

Trending Videos

इससे पहले वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में शिमला ने मंडी ए और मंडी बी ने संधोल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कोचिंग सेंटर कुल्लू और कोहिनूर अकादमी दभोटा के बीच हुआ। इसमें दभोटा ने कांटे की टक्कर में कुल्लू को 39-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीआईजी राहुल नाथ ने समापन समारोह में बताैर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अप्रैल में अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट करवाएगी। इसके लिए तैयारियां जल्द शुरू होंगी। सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 20 फरवरी को शुरू होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। अंडर-16 टूर्नामेंट के लिए एचपीसीए हिमाचल प्रदेश की 12 जिलों की टीमों को तीन पूल में रखेगी। हर पूल में एक टीम तीन-तीन मुकाबले खेलेगी।

तीन दिवसीय मुकाबलों में उभरते खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं की ओर शॉर्टलिस्ट भी किया जाएगा, ताकि प्रदेश की अंडर-16 टीम का चयन किया जा सके। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले ऊना, बिलासपुर और नादौन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए मैदानों का चयन लीग बाद किया जाएगा। एचपीसीए के सभी जिला संघों को अप्रैल से पहले अपनी टीमों का चयन करने के लिए कहा है। मार्च में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि जल्द ही मैचों का शेड्यूल तय कर दिया जाएगा। सभी जिला संघों को अपनी टीमों की लिस्ट जारी करने के लिए भी कहा गया है।
 

बॉक्सिंग के लिए 90, कबड्डी के लिए 280 पंजीकरण 
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित मैदान में 19 व 20 फरवरी को दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। ये ट्रायल कबड्डी और बॉक्सिंग खेलों के लिए साई के रेजिडेंशियल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रवेश के लिए होंगे।

पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया। साथ ही ग्राउंड फिटनेस टेस्ट भी हुआ, जबकि दूसरे दिन संबंधित खेलों के तकनीकी (स्पेसिफिक) परीक्षण लिए जाएंगे। साई प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया वर्ष 2025-26 सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। 

चयनित खिलाड़ियों को साई के रेजिडेंशियल हॉस्टल में निशुल्क रहने-खाने की सुविधा, शिक्षा, खेल प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा, बीमा सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पहले दिन सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद उनकी शारीरिक क्षमता, दौड़, सहनशक्ति और फिटनेस से संबंधित ग्राउंड टेस्ट लिए गए। दूसरे दिन संबंधित खेलों के कौशल, तकनीक और प्रदर्शन के आधार पर विशेष परीक्षण होंगे। 

इसके बाद अंतिम चयन सूची बनेगी। बॉक्सिंग ट्रायल में करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि कबड्डी में प्रतिभागियों की संख्या अधिक रही और लगभग 280 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। बिलासपुर के अलावा आसपास क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे, जिससे मैदान में पूरे दिन खेल गतिविधियां चलती रहीं। 

क्यारदा ने सतौन एकादश को 36 रन से दी शिकस्त 
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में वीर शिवाजी उत्तर भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में क्यारदा ने सतौन को 36 रन से हराया। क्यारदा की जीत में लव की शानदार बल्लेबाजी और अब्बास की घातक गेंदबाजी अहम रही।

क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी और संजीव बब्बू ने बताया कि क्यारदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। से लव ने 43, गौचर ने 35, राहुल ने नाबाद 22 और लक्ष्य ने 17 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। सतौन की तरफ से कृष्ण ने चार, राहुल ने दो तथा तरुण और अर्जुन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतौन एकादश को पंकज और तरुण ने 9 ओवर में 52 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मध्यक्रम की धीमी और लापरवाह बल्लेबाजी टीम पर भारी पड़ी। तरुण ने 25 जबकि पंकज और प्रवीन ने 20-20 रन बनाए। पूरी टीम 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। क्यारदा की ओर से अब्बास ने 4, शिवम, महेश और गौचर ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed