{"_id":"697f5a265f175faf060bc0f4","slug":"10-thousand-devotees-bowed-their-heads-at-the-court-of-mata-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-180147-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शनों के लिए डबल लाइनें पुराने बस स्टैंड तक ही पहुंचीं
ठंड के मौसम में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं रही, एक से दो घंटे में हो रहे थे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के मंदिर में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ठंड के मौसम में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं थी। दर्शनों के लिए लगने वाली डबल लाइनें पुराने बस स्टैंड तक ही पहुंच पाईं। श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए एक से दो घंटे का समय लग रहा था। पंजाब से दर्शनों के लिए आए रवींद्र ,मनु , राजेश इत्यादि ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं थी और उन्हें ज्यादा देर तक लाइनों में अपनी बारी की प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ी । श्रद्धालु माता की भेंटें गाते, जयकारे लगाते मंदिर पहुंच रहे थे। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। रविवार को सुगम दर्शन से पांच सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से मंदिर न्यास श्रद्धालुओं से वसूल करता है। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
एसडीएम ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को एसडीएम अंब पारस अग्रवाल भी मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर अधिकारियों से दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने कहा कि रविवार के दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में सामान्यतः भीड़ अधिक रहती है और श्रद्धालुओं की अच्छी आवाजाही रही। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अमले के बेहतर समन्वय से श्रद्धालु काफी सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर रहे थे।
Trending Videos