सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA congratulates Shivbari fair on getting district level status

Una News: शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर विधायक का अभिनंदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
MLA congratulates Shivbari fair on getting district level status
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गगरेट (ऊना)। शिवबाड़ी मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा मिलने पर ग्राम पंचायत अंबोटा में रविवार को विधायक राकेश कालिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। अंबोटा गांव के लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र की इस प्राचीन धरोहर को सरकारी मान्यता दिलाने में विधायक कालिया के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे। विधायक राकेश कालिया ने भीड़ देखकर एलान किया कि वह इसे राज्यस्तरीय मेला बनाने का प्रयास करेंगे। यह मेला जिला ऊना के प्राचीन मेलों में शुमार है और दो दिन चलने वाले इस मेले में हिमाचल के साथ पड़ोसी पंजाब से भी लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार कुलताज सिंह, बीडीओ सुरेंद्र जेटली, कानूनगो अनिल ठाकुर और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed