सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction work of Badsala bridge started, relief after six months

Una News: बडसाला पुल का निर्माण कार्य शुरू, छह महीने बाद मिली राहत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Badsala bridge started, relief after six months
विज्ञापन
इंपैक्ट
Trending Videos


एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण, दस गांवों की 25 हजार आबादी होगी लाभान्वित
प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, विभाग हरकत में आने के बाद शुरू हुआ काम


सतीश शर्मा
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बडसाला में अवैध खनन से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत आखिरकार छह महीने बाद शुरू हो गई है। लगभग एक करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य होगा, जिससे दस गांवों की 25 हजार आबादी लाभान्वित होगी। लोगों के इस मसले को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग सक्रिय हुआ और हाल ही में पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी। विभाग की मशीनरी पुल निर्माण में लगी हुई है। गांव बडसाला की खड्ड में पिछले वर्ष खनन के कारण पुल के नीचे के पिलरों को भारी क्षति पहुंची थी। जुलाई में अधिक वर्षा और तेज बहाव के चलते दो पिलर लगभग 80 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो चुके थे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेढ़ वर्ष पहले साइट का दौरा किया और अधिकारियों को पुल ठीक करने के निर्देश दिए थे। बजट की उपलब्धता नहीं होने के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल के नीचे पानी के कटाव को रोकने के लिए जमीन में डंगा लगाया गया है। इसके साथ ही पत्थर लगाकर जाला भी बनाया जाएगा और सभी पिलरों की मरम्मत की जाएगी।
क्षेत्रवासियों सुरेश कुमार, मनोज कुमार, राधा देवी, सतीश कुमार, अमित कुमार, कृष्ण चंद, नरेश कुमार, संजय कुमार, सरोज देवी और मधुबाला ने पुल के काम की शुरुआत पर सरकार का आभार जताया। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया कि प्रत्येक पिलर की नींब में पूरी तरह सरिया डालकर मजबूत किया जाए, ताकि आने वाली बरसात में पुनः समस्या न आए। उन्होंने खनन माफिया पर प्रशासन और जनता की सतर्क नजर बनाए रखने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बडसाला पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से नियमानुसार अधिकतम मजबूती सुनिश्चित की जाएगी। यदि मौसम ने साथ दिया, तो लगभग 31 मार्च तक मरम्मत कार्य समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। -ई. विशाल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल बसाल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed