सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A walking tour will start from Baba Rudranand to the court of Mata Chintpurni.

Una News: बाबा रुद्रानंद से माता चिंतपूर्णी के दरबार तक निकलेगी पैदल यात्रा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
A walking tour will start from Baba Rudranand to the court of Mata Chintpurni.
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार तक पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पैदल यात्रा डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी से माता चिंतपूर्णी के दरबार तक निकलेगी। यात्रा का आयोजन ब्रह्मलीन सुग्रीवानंद के आशीर्वाद और हेमानंद के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा दो फरवरी को सुबह छह बजे आरंभ होगी। दो फरवरी को यात्रा का विश्राम मुबारिकपुर में किया जाएगा। जबकि, तीन फरवरी को यात्रा दोबारा शुरू होकर माता चिंतपूर्णी के दरबार में संपन्न होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक पैदल यात्रा में भाग लेकर माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed