सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Guru Ravidas inspired us to follow the path of humanity without any discrimination: Mukesh

गुरु रविदास ने बिना किसी भेदभाव मानवता की राह पर चलने की दी प्रेरणा : मुकेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas inspired us to follow the path of humanity without any discrimination: Mukesh
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने हरोली हलके में आयोजित धार्मिक आयोजनों में की शिरकत
Trending Videos

विकास और जनकल्याण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर, दुलैहड़, बीटन, बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में गुरु रविदास जयंती पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में माथा टेका और प्रबंधक समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के मानवता, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


उन्होंने बताया कि मंदिरों के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से बालीवाल, ललड़ी, सलोह और दुलेहड़ गुरु रविदास मंदिर समितियों को 25-25 लाख रुपये, पंसावर और हरोली गुरु रविदास मंदिर समितियों को 15-15 लाख रुपये, भदसाली गुरु रविदास मंदिर समिति को 71 लाख रुपये की राशि प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मंदिरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है। जिले में सिंचाई और पेयजल योजनाओं पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पंचायतों से जुड़े विषय पर उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाहलीवाल में रक्तदान शिविर में की शिरकत
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल में स्व. कंवर हरि सिंह की 87वीं जयंती पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। यह शिविर प्रेस क्लब हरोली, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और बीडीसी ब्लड सेंटर नवाशहर (पंजाब) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने प्रेस क्लब हरोली को प्रेस एवं मीडिया गतिविधियों के लिए 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed