{"_id":"694d1a92c6769ae979036fb2","slug":"108-and-102-ambulance-workers-have-stopped-services-causing-inconvenience-to-patients-una-news-c-93-1-ssml1047-176175-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बंद की सेवाएं, मरीज होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बंद की सेवाएं, मरीज होंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारी,
चिकित्सा विभाग ने चालकों को जिम्मा संभालने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने वीरवार रात आठ बजे से सेवाएं देना बंद कर दी हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 27 दिसंबर की रात आठ बजे तक सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में कुल 12 एंबुलेंस 108 और आठ एंबुलेंस 102 सेवा के तहत कार्यरत हैं, जो आपातकाल में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। हड़ताल के कारण इन सेवाओं के ठप रहने की आशंका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभाग में तैनात चालकों और फार्मासिस्टों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित कंपनी श्रम कानूनों की अनदेखी कर रही है। न तो ईएल और सीएल का प्रावधान है और न ही तय आठ घंटे की ड्यूटी का पालन किया जा रहा है। कर्मचारियों से 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जो श्रम कानूनों के खिलाफ है।
कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही कई वर्षों से वेतन में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन परिस्थितियों में अधिकांश लोग 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में सेवाओं के बाधित होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना मिली है। स्थिति को देखते हुए सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।
Trending Videos