{"_id":"6a5923dca6dd9d783208fd57","slug":"13-youths-secured-jobs-at-the-haroli-employment-sub-office-una-news-c-93-1-una1026-198863-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली रोजगार उप कार्यालय में 13 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली रोजगार उप कार्यालय में 13 युवाओं को मिली नौकरी
Fri, 17 Jul 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोगा (ऊना)। स्थान : रोजगार उप कार्यालय हरोली। समय : सुबह 10:30 बजे। निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिए भर्ती साक्षात्कार चल रहा है। सुबह से ही रोजगार की उम्मीद लेकर युवा कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए। कार्यालय के अंदर अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने कार्य में व्यस्त दिखे। साक्षात्कार कक्ष के बाहर युवा अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान जांच अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच के बाद एक-एक करके युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया। साक्षात्कार अधिकारी सुरेंद्र कुमार और कंपनी के प्रतिनिधियों ने पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और व्यक्तित्व का भी आकलन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुई। दोपहर एक बजे तक चले साक्षात्कार में कुल 13 युवाओं ने भाग लिया और सभी उम्मीदवार सिक्योरिटी गार्ड पद पर चयनित हुए। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया, प्रशिक्षण और कार्यस्थल संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। साक्षात्कार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी योग्य एवं अनुशासित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार भर्ती अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी रोजगार कार्यालयों के माध्यम से इस तरह के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। वहीं चयनित युवाओं ने कहा कि उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार का अच्छा अवसर मिला है। ऐसे भर्ती शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं।
कार्यालय के माध्यम से घर के नजदीक साक्षात्कार देने का अवसर मिला और चयन होने से काफी खुशी है। इससे युवाओं को बिना भटकाव के रोजगार पाने का अच्छा मौका मिलता है। मैं अन्य युवाओं से भी ऐसे भर्ती शिविरों में भाग लेने की अपील करता हूं।
-अमर कुमार, निवासी खुरांई
-- -- -- -- -- -- -- -
रोजगार कार्यालय के माध्यम से बिना किसी परेशानी के साक्षात्कार देने का अवसर मिला। चयन होना मेरे लिए नए कॅरिअर की शुरुआत है। ऐसे भर्ती शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण हैं। युवाओं को ऐसे शिविरों में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
-रवि कुमार, निवासी पालकवाह
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रोजगार कार्यालय का प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलें। आगे भी विभिन्न कंपनियों के माध्यम से ऐसे भर्ती शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। -अक्षय शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी, ऊना