फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Public anger due to power outage

Una News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में रोष

Fri, 17 Jul 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Jul 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
Public anger due to power outage
ऊना शहर में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर नारेबाजी करते स्थानीय लोग। संवाद
ऊना। जिला मुख्यालय के कुछ वार्डों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आए दिन घंटों तक बिजली गुल रहने और रात के समय लगातार कट लगने से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान लोगों ने विद्युत बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। खासकर रात के समय लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि शहर के वार्ड पांच, छह, सात, आठ व 11 में रोजाना रात के समय बिजली के कट लगना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है लेकिन रात 10 बजे के बात कोई भी कर्मचारी समस्या के हल के नहीं आता है।
लोगाें ने मांग की कि उक्त क्षेत्रों के लिए बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि बिजली की समस्या का हल हो सके। इस मामले पर एसडीएम अभिषेक मित्तल ने लोगों की समस्या का जल्द समाधान करने को लेकर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय निवासियाें में नवदीप कश्यप, पवन कपिला, रविंद्र कौर, सुखदेव, नरेश कुमार, विनोद पुरी, प्रवीण पुरी, चरणदास, ममता कश्यप, पुष्पा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed