{"_id":"6a5924372a3cee8ad107ca4f","slug":"pharmacy-officials-demanded-the-early-fulfillment-of-their-pending-demands-una-news-c-93-1-ssml1047-198908-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: फार्मेसी अधिकारियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: फार्मेसी अधिकारियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की उठाई मांग
Fri, 17 Jul 2026 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक प्रदीप ठाकुर और उप मिशन निदेशक डॉ. राजेश गुलेरी से शिमला में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और फार्मेसी वर्ग से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ ने समयबद्ध पदोन्नति, सुदृढ़ पदोन्नति व्यवस्था, बढ़ते कार्यभार के अनुरूप नए पदों के सृजन, स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मेसी सेवाओं के विस्तार तथा अन्य सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने वर्ष 2003 से पहले अधिसूचित कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली और पूर्व प्रभाव से नियमितीकरण के निर्णय के लिए राज्य सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया। साथ ही मांग की कि इससे जुड़े सभी वित्तीय एवं सेवा संबंधी लाभ नियुक्ति की मूल तिथि से दिए जाएं। संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा वेतन प्रगति प्रणाली में किए गए अनुचित संशोधन को वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट जैसी मूलभूत डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2011 में आवश्यक दवाओं की संख्या 73 थी जो अब बढ़कर 1400 से अधिक हो गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, ऑनलाइन कार्यों और मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद फार्मेसी वर्ग आज भी लगभग 25 वर्ष पुराने स्टाफ मानकों के आधार पर कार्य कर रहा है। वर्तमान में प्रदेश में अस्पताल फार्मासिस्ट एवं फार्मेसी अधिकारियों के 182 से अधिक पद रिक्त हैं। इनमें चंबा में 41 तथा सिरमौर, कुल्लू और शिमला में 130 से अधिक पद शामिल हैं। इस मौके पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत भूषण, महासचिव कुशाल सिंह, प्रवक्ता सुरेंद्र नड्डा, उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह तथा सोलन जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन