फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Director assessed academic quality, discipline, and arrangements.

Una News: उपनिदेशक ने परखी शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्थाएं

Fri, 17 Jul 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Jul 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director assessed academic quality, discipline, and arrangements.
दौलतपुर चौक (ऊना)। शिक्षा उपनिदेशक ऊना अनिल कुमार तख्खी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीरवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुर चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा समग्र व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विद्यालय के कक्षों, प्रयोगशालाओं, कार्यालय, अभिलेखों तथा अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण एवं प्रभावी प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन पठानिया ने निरीक्षण दल का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed