सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   23 dogs underwent surgery in the sterilization and awareness camp.

Una News: नसबंदी और जागरूकता शिविर में 23 कुत्तों की सर्जरी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Mar 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
23 dogs underwent surgery in the sterilization and awareness camp.
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पशु चिकित्सालय दौलतपुर चौक में बुधवार को कुत्तों की नसबंदी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 13 मादा तथा 10 नर कुत्तों की सफलतापूर्वक नसबंदी की गई। शिविर में एडी प्रोजेक्ट डॉ. दिनेश सिंह परमार, सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. राकेश शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ. दीक्षांत कंवर, डॉ. निशांत, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. दीप शिखा, डॉ. हरीश जसवाल व डॉ. अमित शर्मा की टीम मौजूद रही। इस दौरान पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रशांत, राजिंदर, साहिल, प्रमोद, हकीकत राज, पवन कुमार, सोमराज, प्रियंका, नरेश कुमार, मनोज व अजमेर ने भी सेवाएं दीं। इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी न केवल उनकी अनियंत्रित बढ़ती आबादी को रोकने का प्रभावी माध्यम है बल्कि इसकी समाज को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित एंटी-रैबीज टीकाकरण से रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है। लोगों को चाहिए कि वे अपने पालतू कुत्तों की समय-समय पर नसबंदी और टीकाकरण करवाएं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed