सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   8,000 cusecs of water is being released from Nangal Dam.

Una News: नंगल डैम से आठ हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
8,000 cusecs of water is being released from Nangal Dam.
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल डैम से सतलुज दरिया में पानी की निकासी बढ़ाए जाने के कारण सोमवार के मुकाबले मंगलवार को भाखड़ा डैम के जलस्तर में दो फीट की कमी दर्ज की गई। बावजूद इसके बीते वर्ष के मुकाबले इस बार भी लगभग 15 फीट पानी अधिक दर्ज किया गया।


बीबीएमबी मैनेजमेंट ने कुछ दिनों पहले सतलुज दरिया में मात्र 650 क्यूसेक पानी छोड़ रही थी और सोमवार को बढ़ा कर 4650 क्यूसेक किया था जिसे और बढ़ा कर आठ हजार क्यूसेक कर दिया गया है। बात अगर नंगल डैम की करें तो नंगल डैम से निकलने वाली दोनों नहरें पानी से लबालब भरी हुई हैं। वर्तमान में नंगल हाइडल नहर में 12350 और श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस बारे में नंगल डैम विभाग के एक्सियन अशोक कुमार ने कहा कि बीबीएमबी के सहयोगी राज्यों की डिमांड के अनुसार नंगल डैम में पानी की निकासी को बढ़ा कर आठ हजार क्यूसेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed