सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Enumerators and supervisors will go door-to-door to collect census data.

Una News: प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जुटाएंगे जनगणना के आंकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Enumerators and supervisors will go door-to-door to collect census data.
विज्ञापन
ऊना। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अब जिले में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य को संपन्न करने के लिए नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि जनगणना का यह चरण 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचकर आंकड़ों का संकलन करेंगे। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने साथ आधिकारिक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) रखेगा और सर्वेक्षण से पूर्व अपनी पहचान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed