सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yoga camps to be held at 51 AYUSH Arogya Mandirs in the district.

Una News: जिले के 51 आयुष आरोग्य मंदिरों में लगेंगे योग शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Yoga camps to be held at 51 AYUSH Arogya Mandirs in the district.
विज्ञापन
ऊना। जिले के 51 आयुष आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से योग शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके। इन शिविरों के संचालन के लिए विभाग ने 77 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की तैनाती की है। जो अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को योगाभ्यास करवाएंगे।

इन योग शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारियों से बचाव, मानसिक तनाव से राहत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग के महत्व के प्रति जागरूक करना है। शिविरों में प्रशिक्षक प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम, ध्यान और शारीरिक व्यायाम की विधियों का अभ्यास करवाएंगे। इसके साथ ही योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। हर आयुष आरोग्य मंदिर में सुबह के समय योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को योग से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को सही तरीके और सावधानियों के बारे में भी जानकारी दें ताकि लोग सुरक्षित ढंग से योग कर सकें। योग शिविरों में भाग लेने वाले लोगों का अलग से विस्तृत ब्योरा भी तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक केंद्र में आने वाले प्रतिभागियों की संख्या, आयु वर्ग, महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी सहित नियमित योग करने वालों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। विभाग का मानना है कि इस डाटा के माध्यम से भविष्य में योग गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। विभाग ने जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आयुष आरोग्य मंदिर में पहुंचकर योग शिविरों में भाग लें और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी योग के प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग के साथ लोगों को जोड़ने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे में हर आयुष आरोग्य मंदिरों में इस प्रक्रिया को निरंतर रूप से चलाने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन


-डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed