सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction work on the 60-meter-long bridge in Lower Badhera gains momentum.

Una News: लोअर बढेड़ा में 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the 60-meter-long bridge in Lower Badhera gains momentum.
विज्ञापन
नारी (ऊना)। हरोली विधानसभा की जेजों मोड़ से टाहलीवाल सड़क पर गांव लोअर बढेड़ा में खड्ड पर बनने वाले 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पुल बनने से क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जबकि इस मार्ग से जुड़े लगभग 20 गांवों के लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।


जानकारी के अनुसार वर्तमान में खड्ड पर कच्चा रास्ता बना हुआ है लेकिन बरसात के दिनों में पानी का बहाव बढ़ने से इसके ऊपर से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। विभागीय जानकारी के अनुसार क्षमता कम होने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त होती है। बारिश के दौरान मिट्टी और मलबा जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों, एंबुलेंस सेवा, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और किसानों को खेतों व मंडियों तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना तक पहुंच के लिहाज से भी यह पुल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुल बनने से औद्योगिक गतिविधियों और परिवहन को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुल को आधुनिक तकनीक से पिलरों पर तैयार किया जाएगा। निर्माण में आरसीसी स्पैन, पक्के कंक्रीट और उच्च गुणवत्ता वाली स्टील का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही एम-30 या एम-35 ग्रेड के रेडी मिक्स कंक्रीट का इस्तेमाल होगा। निर्माण कार्य के दौरान विभाग के तकनीकी अधिकारी गुणवत्ता की लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पुल निर्माण कार्य को करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।



लोअर बढेड़ा गांव में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पुल बनने से स्थानीय स्तर पर 15 से 20 हजार लोगों के साथ इस मार्ग से जुड़े करीब 20 गांवों को लाभ मिलेगा।




-बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी हरोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article