सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A road was built in the Kotla Khurd ravine, reducing its width.

Una News: कोटला खुर्द खड्ड में बना दिया रास्ता, चौड़ाई हुई कम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Apr 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
A road was built in the Kotla Khurd ravine, reducing its width.
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के तहत पड़ने वाले कोटला खुर्द क्षेत्र में खड्ड में मालवाहक वाहनाें के लिए कच्चे रास्ते का निर्माण कर दिया है। इससे खड्ड की चौड़ाई भी कम हो गई है। ऐसे में जलभराव को लेकर संवेदनशील ऊना क्षेत्र में इस प्रकार की घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी तरफ कोटला खुर्द और आसपास क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार कोटला खुर्द के जिस क्षेत्र में खड्ड के समीप रास्ता बनाया गया है, वहां लोगों के घर हैं। इसके चलते बरसात होने पर खड्ड का पानी लोगों के घरों व अन्य क्षेत्रों में घुसने की आशंका बढ़ गई है। इस पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed