सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four schools in the district got principals

Una News: जिले के चार स्कूलों को मिले प्रधानाचार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Four schools in the district got principals
विज्ञापन
दौलतपुर चौक, बंगाणा (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में सोमवार को डॉ. गुलशन पठानिया ने प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार संभाल लिया। विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं धनेत स्कूल में अनिल कुमार ने प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदोन्नति से पहले वह थानाकलां स्कूल में इतिहास के प्रवक्ता थे। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह बेरी में डॉ. अनीता आनन्द ने प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले संजय भाटिया सात माह तक कार्यवाहक प्रिंसिपल रहे। उधर, जोह स्कूल में सुभाष चंद शर्मा ने प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पदोन्नति से पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअर हरेटा में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता थे। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed