सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employment fair to be held on 14th during state level Haroli festival

Una News: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में 14 को लगेगा रोजगार मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held on 14th during state level Haroli festival
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के तहत रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरोली मैदान, रोड़ा में आयोजित होगा। इसमें कई उद्योगों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि रोजगार मेला युवाओं के लिए उद्योगों में इंटरव्यू के जरिये सीधे चयन का एक बड़ा अवसर है। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी फार्मा, एम फार्मा, बीटेक, डिप्लोमा, बीकॉम, एमकॉम, बीए, बीएससी, एमएससी योग्यताधारी अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को विभिन्न उद्योगों में उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर समायोजित किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार के पास अनुभव प्रमाणपत्र है तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। मेले में किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed