{"_id":"6a285d07d804df5dcb0253d4","slug":"acs-and-coolers-fail-in-the-intense-heat-with-heatwaves-adding-to-residents-woes-una-news-c-93-1-una1017-194589-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रचंड गर्मी में एसी और कूलर हांफे, लू चलने से बढ़ी लोगों की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रचंड गर्मी में एसी और कूलर हांफे, लू चलने से बढ़ी लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। इससे बाजारों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई।
प्रचंड गर्मी का असर घरों और कार्यालयों में लगे एसी और कूलरों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते एसी और कूलर भी पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। प्रचंड गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को लू और गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।