{"_id":"6a28f764d5382b27bb0c9962","slug":"video-special-prayers-held-in-una-as-pm-narendra-modi-marks-longest-tenure-in-public-service-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर टाहलीवाल में विशेष पूजा-अर्चना, जयराम ठाकुर ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल पर टाहलीवाल में विशेष पूजा-अर्चना, जयराम ठाकुर ने किया हवन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:04 AM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबे समय तक लोक सेवा करने के उपलक्ष्य में बुधवार को राधा कृष्ण मंदिर, टाहलीवाल में विशेष पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुति देकर देश की खुशहाली, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उन्नति के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक कार्य करने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि उनकी जनसेवा, समर्पण और देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के विकास, गरीब कल्याण, आधारभूत ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रहित में उनके नेतृत्व को निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।