{"_id":"6a2857c6a12ba166e4092ea3","slug":"youth-congress-takes-out-torch-march-over-neet-paper-leak-case-una-news-c-93-1-una1002-194643-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला युवा कांग्रेस ने मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय ऊना में मशाल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग उठाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने की, जबकि प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में मशालें लेकर एमसी पार्क ऊना से आईएसबीटी तक मार्च करते हुए पहुंचे।
प्रभारी शेष नारायण ओझा ने आरोप लगाया कि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में आ रही है। उन्होंने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि परीक्षाओं की गोपनीयता सुरक्षित नहीं रह पाती तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के मनोबल और देश की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ता है। उन्होंने मांग की कि मामले की जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिल अग्रिहोत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, नाहिद हुसैन, गुरमुख सिंह, अमन जसवाल, अभिषेक ठाकुर, नीरज ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, ऋषभ कोहल, सुख सैणी, अंकित, नीतिश शर्मा, सतविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मोनी ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।