सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Smart Meter Row in Baduhi Market: Power Board Grants Traders Time Till June 15

Una: बडूही बाजार में स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली बोर्ड और व्यापारियों में विवाद, 15 जून तक मिली मोहलत

Avinash Anand Avinash Anand
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:13 PM IST
Smart Meter Row in Baduhi Market: Power Board Grants Traders Time Till June 15
विद्युत उपमंडल चौकीमनयार के अंतर्गत बडूही बाजार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सोमवार को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। व्यापारियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया और बिजली बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को मीटर लगाने से रोक दिया। व्यापारियों का आरोप है कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर रहे हैं, उन्हें बिजली बोर्ड की ओर से 24 घंटे का नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसी बात को लेकर बडूही बाजार के दुकानदारों में भारी रोष देखने को मिला। दुकानदारों ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर न लगाने के कारण उनके बिजली कनेक्शन काटे जाते हैं तो वे इसके लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे। व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। स्थिति को गंभीर होते देख विद्युत उपमंडल चौकीमनयार के एसडीओ विवेक ठाकुर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी आपत्तियों को सुना। उन्होंने दुकानदारों को शांत करते हुए स्मार्ट मीटरों के संबंध में फैली विभिन्न भ्रांतियों और अफवाहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा और बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं तथा इससे उपभोक्ताओं को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी चिंताओं और मांगों को एसडीओ के समक्ष रखा तथा स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की अपील पर एसडीओ विवेक ठाकुर ने सहमति जताते हुए 15 जून तक का समय देने की घोषणा की। इसके बाद माहौल शांत हुआ और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने पर सहमति बनी। बडूही बाजार में स्मार्ट मीटरों को लेकर उत्पन्न यह विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें 15 जून के बाद होने वाली आगामी कार्रवाई और व्यापारियों के अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा

10 Jun 2026

Ujjain News: भांग से हुआ शृंगार, सूर्य-चन्द्र-डमरू-त्रिशूल से सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने और इलायची की माला

10 Jun 2026

बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

10 Jun 2026

कानपुर: निराला नगर में टूटी पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

10 Jun 2026

Haridwar: परिवहन विभाग व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

09 Jun 2026
विज्ञापन

Vikasnagar: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

09 Jun 2026

Dehradun: बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर घायल अवस्था में मिला हिरन

09 Jun 2026
विज्ञापन

अतरौली में ई-ऑफिस के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना

09 Jun 2026

Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर

09 Jun 2026

संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

09 Jun 2026

VIDEO: घंटों देरी से चली ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

09 Jun 2026

VIDEO: बसों में भीड़ और अव्यवस्थाओं से परीक्षार्थी परेशान, रोडवेज के दावों की खुली पोल

09 Jun 2026

VIDEO: अधूरी तैयारियों के बीच कीठम मालगोदाम शुरू

09 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बदला माैसम, आंधी के साथ जमकर हुई बारिश; कार पर गिरा होर्डिंग

09 Jun 2026

डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, CCTV से खुलासा

09 Jun 2026

शुक्लागंज: एचटी केबल की कराई गार्डिंग, दो गांवों की बिजली गुल

09 Jun 2026

पटियाला में नहर से मिला आठ साल के बच्चे का शव

09 Jun 2026

शुक्लागंज: सेतु निगम ने 22 भवन स्वामियों को दिया मुआवजे का चेक

09 Jun 2026

कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं

09 Jun 2026

सरैया आरओबी: क्रॉसिंग से स्कूल के बीच गर्डर रखने की तैयारी शुरू

09 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: गढ़ी उजाले खां गांव की पहचान बना देशभक्ति का जज्बा, पीढ़ियों से फौज में दे रहे सेवाएं

09 Jun 2026

अलीगढ़ में राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय वर्ग में युवतियों ने दिखाया साहस

09 Jun 2026

Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: सीएम मोहन ने बताई मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने की असली वजह

09 Jun 2026

कानपुर: ट्रक की टक्कर से रेलिंग पर चढ़ी कार, लगा भीषण जाम

09 Jun 2026

कानपुर: मैदान में एकत्र कूड़े में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू

09 Jun 2026

इटावा: तेज तूफान में ओएचई बिजली लाइन में फंसी बोरी

09 Jun 2026

दवा दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोपी भेलकर्मी पुलिस मुठभेड़ में घायल

09 Jun 2026

अलीगढ़ के बोरना गांव में निर्माणाधीन मकान पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, मौत

09 Jun 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य

09 Jun 2026

डिजिटल ई-रजिस्ट्री नीति के खिलाफ आक्रोशित हैं कोल तहसील के अधिवक्ता

09 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed