{"_id":"6a2afa025f52ad95430d2f54","slug":"allegations-of-attempted-rigging-in-the-nagar-panchayat-amb-elections-una-news-c-93-1-una1026-194855-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर पंचायत अंब के चुनाव में धांधली की कोशिश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर पंचायत अंब के चुनाव में धांधली की कोशिश करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए नगर पंचायत अंब के चुनाव में धांधली की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर कब्जा करने के लिए सत्ता बल का दुरुपयोग किया और माहौल को प्रभावित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। इसके बावजूद भाजपा की रणनीति धरी की धरी रह गई। विधायक बबलू ने यह बात नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कही। वीरवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुसूया रानी और उपाध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने अन्य कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात की। विधायक ने सभी पार्षदों को सम्मानित किया और उनकी इस एकजुटता की सराहना की। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खुद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर विजयी पार्षदों को प्रभावित करने और उन्हें उनके घरों से साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे, ताकि चुनाव के नतीजों को बदला जा सके। बबलू के कहा कि भाजपा अच्छी तरह जानती थी कि सभी पार्षद कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं, फिर भी उन पर लगातार अनुचित दबाव बनाया गया। सभी दबावों को दरकिनार करते हुए नगर पंचायत अंब के पार्षदों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस संगठन की नीतियों पर गहरा विश्वास जताते हुए अपनी निष्ठा को साबित किया है। विधायक ने दावा किया कि आगामी पंचायत समिति चुनावों में भी बीडीसी, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ही शानदार जीत दर्ज करेंगे।