सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students can apply online from the official website of the college.

Una News: कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
Students can apply online from the official website of the college.
विज्ञापन
अंब(ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों को चार वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दर्शन कुमार ने बताया कि प्रवेश से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां और दिशा-निर्देश कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार पढ़ाई करने के कई बेहतर अवसर देती है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को सामान्य स्नातक डिग्री के अलावा ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च कोर्स चुनने का विकल्प भी मिलेगा। तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी सामान्य स्नातक की डिग्री ले सकते हैं, जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र चौथे साल में प्रवेश लेकर ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च की पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनर्स विद रिसर्च से विद्यार्थियों को रिसर्च का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जो उन्हें उच्च शिक्षा में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद कॉलेज परिसर में एक ई-सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा। यह केंद्र ऑनलाइन फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और विषय चुनने में विद्यार्थियों की मदद और मार्गदर्शन करेगा। कॉलेज में अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र और वाणिज्य विषयों में ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिन्दी, संस्कृत, समाजशास्त्र, संगीत, शारीरिक शिक्षा, लोक प्रशासन, कम्प्यूटर एप्लीकेशन और पत्रकारिता जैसे विषयों में भी स्नातक स्तर की पढ़ाई की जा सकती है। कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 19 जून से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें और ताजा जानकारी के लिए लगातार कॉलेज की वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed