सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Body of Punjab Police constable who was swept away in Loh Khad recovered

Una News: लोह खड्ड में बहे पंजाब पुलिस के जवान का शव बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 12 Jun 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Body of Punjab Police constable who was swept away in Loh Khad recovered
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। श्री कीरतपुर साहिब के समीप लोह खड्ड में नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहे पंजाब पुलिस के जवान सलमान खान उर्फ लाडी का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार चलाए गए सर्च अभियान के बाद शव को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से ढूंढ निकाला।


जानकारी के अनुसार सलमान खान उर्फ लाडी पंजाब पुलिस में कार्यरत था और वर्तमान में लुधियाना के डिवीजन नंबर-7 थाने में तैनात था। वह अपने परिवार के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के दर्शन के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान परिवार लोह खड्ड के पास रुका था। इसी दौरान नहाते समय उसका साला पानी के तेज बहाव में फंस गया। साले को बचाने के लिए सलमान खान तुरंत पानी में उतर गया, लेकिन तेज धारा की चपेट में आने से वह खुद भी बह गया और लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ जालंधर की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम प्रभारी सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद जवान का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed