{"_id":"6a2afa1cc0d61bfb170770dd","slug":"the-rain-showers-brought-relief-from-the-heat-making-not-only-the-farmers-but-the-general-public-happy-as-well-una-news-c-93-1-una1002-194839-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश की फुहारों से मिली गर्मी से राहत, किसान ही नहीं आम जनमानस भी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश की फुहारों से मिली गर्मी से राहत, किसान ही नहीं आम जनमानस भी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे क्षेत्रवासियों को वीरवार को मौसम में आए बदलाव ने बड़ी राहत प्रदान की। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों के बीच हुई हल्की बारिश हुई। ठंडी हवाओं ने वातावरण को सुहावना बना दिया। बारिश की फुहारों के साथ तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बीते कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहौल दिखाई दे रहा था। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे थे। बढ़ते तापमान के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
बारिश की फुहारें किसानों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी और सूखी हवाओं के कारण खेतों में नमी की कमी महसूस की जा रही थी। समय पर हुई इस वर्षा से मिट्टी में नमी बढ़ेगी और मक्की सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और वृद्धि में लाभ मिलेगा। इसके अलावा पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों उदय, तुषार, धैर्य, अरविंद, अतुल, सचिन, संजय आदि के अनुसार तपती गर्मी में घर से बाहर निकलना मुश्किल था। वीरवार शाम को अचानक बादलों ने घेरा डाला और बारिश की फुहार राहत बन कर बरसी, जिससे गर्मी से राहत मिली है।