{"_id":"69d9425bf3851272500fcce4","slug":"bailey-bridge-closed-without-notice-administration-woke-up-at-11-am-people-were-stranded-for-two-kilometers-una-news-c-93-1-una1025-187714-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिना सूचना बंद किया बैली ब्रिज, 11 बजे जागा प्रशासन<bha>;<\/bha> दो किमी भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिना सूचना बंद किया बैली ब्रिज, 11 बजे जागा प्रशासन<bha>;</bha> दो किमी भटके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते रामपुर पुल पर अवजाही बंद
विज्ञापन
ऊना। भई... सड़क कानों बंद कर दित्ती, क्या हो गया। सड़क पर रस्सी बांध रहे व्यक्ति का जवाब आया, कुछ नी बीरा... पुल दे नाट्ट ढिल्ले पैगे, ओ ही कसण लग्गे। अचानक बंद हुई सड़क के गुस्साया दोपहिया वाहन चालक बोला तुस्सीं बी तंग करना लाया बा...। यह मंजर जिला मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर रामपुर में बने बैली ब्रिज के पास का है, जिसे शुक्रवार को मरम्मत कार्य के लिए अचानक बंद कर दिया। रामपुर में वैकल्पिक लोहे का पुल शुक्रवार सुबह करीब 10:05 बजे अचानक बंद कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद जिला प्रशासन नींद से जागा और 11 बजे रामपुर पुल को बंद करने की सूचना जारी की। प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से परेशान लोग दो किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। जिला प्रशासन ने रामपुर पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने की पहले कोई सूचना जारी नहीं की।
मौके पर न कोई सूचना, न कोई बोर्ड और न ही वाहनों की आवाजाही के लिए कोई सांकेतिक बोर्ड। जिला प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये से परेशान लोग परेशान होकर दो किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। बाहरी राज्यों से आने वाले राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। पुल बंद होने से राहगीर रास्ते की तलाश में भटकते नजर आए। वहीं शाम को मरम्मत कार्य पूरा होते ही पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केएस ठाकुर ने कहा कि शाम को मरम्मत कार्य पूरा होने पर पुल को खोल दिया गया है।
................
राहगीर सिद्धार्थ ने कहा कि क्या यही है प्रशासन की योजना है, क्या जनता को पहले से आगाह करना जरूरी नहीं समझा गया या फिर यह लापरवाही सिस्टम का हिस्सा बन चुकी है। कम से कम कोई सूचना बोर्ड ही लगा देते।
..............
निशांत ने कहा कि प्रशासन को एक दिन पहले ही पुल बंद करने के बारे में सूचना देनी चाहिए थी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
................
Trending Videos