Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
MLA Vivek Sharma said – patients will get relief due to the start of ultrasound machine in Bangana Civil Hospital.
{"_id":"69da0f331e4fdbcc5609eeac","slug":"video-mla-vivek-sharma-said-patients-will-get-relief-due-to-the-start-of-ultrasound-machine-in-bangana-civil-hospital-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक विवेक शर्मा बोले- बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विवेक शर्मा बोले- बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से मरीजों को राहत
विधायक विवेक शर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि हाल ही में बंगाणा सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा शुरू की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया गया था और इसके शुरू होते ही लोगों को इसका लाभ मिल रहा है विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मात्र 90 घंटे के भीतर ही 82 से अधिक मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अल्ट्रासाउंड करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को इस जांच के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिली है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि केवल भाषण देने या वादे करने से विकास नहीं होता, बल्कि निरंतर प्रयास और ईमानदारी से कार्य करने से ही परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि वे सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।