सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jack theft case: Accused sent to judicial custody

Una News: जैक चोरी मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Apr 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
Jack theft case: Accused sent to judicial custody
विज्ञापन
अंब(ऊना)। दुकान से जैक चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने की आदेश दिए है। इसकी पुष्टि एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने की है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार यह घटना अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास एक टायर रिपेयर की दुकान में हुई थी। दुकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 मार्च की शाम को दुकान बंद करने के बाद जब उसने 2 अप्रैल को दुकान खोली तो वहां से जैक चोरी हो चुके थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस ने गुप्त सूचना और साक्ष्यों के आधार पर 5 अप्रैल को एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था।
आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए पांच जैक बरामद कर लिए गए, जबकि अन्य तीन जैक की बरामदगी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed