सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Making useful things from waste, giving the message of saving the environment

Una News: कचरे से उपयोगी वस्तुएं बना दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Making useful things from waste, giving the message of saving the environment
विज्ञापन
सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने क्रिएटिविटी में किया शानदार प्रदर्शन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। राजकीय जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के छात्रों ने टेक टॉक एंड थिंक क्राफ्ट कार्यक्रम में रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। टेक्सटाइल विभाग के साहित्यिक एवं रचनात्मक क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक अभिव्यक्ति के बीच संतुलन स्थापित करना था। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव खंडूजा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल विकसित करते हैं। इंजीनियर प्रवीण कुमार ने छात्रों को रचनात्मक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देख प्रेरणा मिली।
प्रथम से अंतिम वर्ष तक के छात्रों ने बहस, पोस्टर, विचार प्रस्तुति और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों में भाग लिया। विचार प्रस्तुति में स्मार्ट टेक्सटाइल और इंडस्ट्री 4.0 पर नवाचारी विचार सामने आए, जबकि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में छात्रों ने कचरे को उपयोगी वस्तुओं में बदलकर पर्यावरण और स्थिरता का संदेश दिया। कार्यक्रम ने छात्रों की प्रतिभा को नई दिशा दी और उन्हें तकनीकी व रचनात्मक दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed