सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nation's Builder and Nation's Protector Honor Ceremony Held at Takoli School

Una News: टकोली स्कूल में हुआ राष्ट्र के निर्माता और राष्ट्र के रक्षक सम्मान समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 26 Mar 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Nation's Builder and Nation's Protector Honor Ceremony Held at Takoli School
विज्ञापन
जोल/उना। समाज में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका को सशक्त बनाने तथा उनकी सदस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला टकोली में राष्ट्र के निर्माता और राष्ट्र के रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उनके अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाना तथा उन्हें नई ऊर्जा के साथ प्रेरित करना रहा।
Trending Videos

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक ऊना सोम लाल धीमान रहे। इस मौके पर उनके साथ बीईईओ जोल अश्मील मोहम्मद एवं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल के अध्यक्ष विजय पटियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक और सेना के अधिकारी समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए समाज में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समाज सेवा एवं नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed