{"_id":"69d94609f6f2a680350ff8bd","slug":"one-crore-approved-for-the-construction-of-chowkimaniyar-college-building-una-news-c-93-1-una1017-187778-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चौकीमन्यार कॉलेज के भवन निर्माण को एक करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चौकीमन्यार कॉलेज के भवन निर्माण को एक करोड़ मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही/जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार को एक बड़ी सौगात मिली है। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेज के नए भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी कर दी है।
इस कदम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार स्वीकृत राशि ई-चालान के माध्यम से लोक निर्माण विभाग मंडल भरवाईं को भेज दी गई है।
इसके साथ ही निदेशालय ने संबंधित विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू किया जाए ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। साथ ही निर्माण कार्य की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। यह प्रक्रिया परियोजना की निगरानी को मजबूत बनाएगी और किसी भी प्रकार की देरी या अनियमितता को रोका जा सकेगा।
स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से कॉलेज में पर्याप्त भवन सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। जिससे पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती थी। नए भवन निर्माण से न केवल कक्षाओं की संख्या बढ़ेगी बल्कि पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जा सकेंगी।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि कॉलेज भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
बबलू ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
Trending Videos