{"_id":"69ceb21fc8c64e57e707a125","slug":"people-became-furious-in-dangoh-khas-against-the-liquor-shop-una-news-c-93-1-una1002-186920-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डंगोह खास में शराब ठेके के विरोध में लोग हुए उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डंगोह खास में शराब ठेके के विरोध में लोग हुए उग्र
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
डगोह खास में शराब के ठेके के विरोध में सांकेतिक धरना देते गाँववासी।संवाद
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डंगोह खास में प्रस्तावित शराब के ठेके के विरोध में वीरवार को ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। गांव के लोग, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, सड़क पर बैठकर सांकेतिक धरने पर उतर आए। इस दौरान दौलतपुर चौक–पिरथीपुर मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। धरने में करीब 100 ग्रामीण शामिल रहे, जिनमें लगभग 70 महिलाएं और 30 पुरुष थे। महिलाओं ने हाथों में दुपट्टे और तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और साफ शब्दों में कहा कि गांव के बीचों-बीच शराब का ठेका किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना था कि प्रस्तावित ठेका डंगोह खास के वार्ड नंबर 9 में खोला जा रहा है जो कि रिहायशी इलाके के बिल्कुल नजदीक है। यह स्थान गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ने, असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने और सुरक्षा पर खतरा मंडराने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना ग्रामीणों की सहमति के ठेका खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस निर्णय को तुरंत रद्द किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने के बाद ग्रामीण शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए लेकिन गांव में अब भी इस मुद्दे को लेकर गहरी नाराजगी और असंतोष बना हुआ है।
महिलाओं की सुरक्षा पर असर पड़ेगा : अनिता कुमारी
डंगोह की पूर्व प्रधान अनिता कुमारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह ठेका गांव के बीचों-बीच और घरों के पास खोला जा रहा है जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। इससे गांव का माहौल खराब होगा और खासकर हमारी बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा पर असर पड़ेगा। हम किसी भी कीमत पर इस स्थान पर ठेका नहीं खुलने देंगे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, खुला जाम
सूचना मिलते ही दौलतपुर पुलिस चौकी से प्रभारी एसआई रवि पाल, एएसआई कुलभूषण और एएसआई जरनैल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया और उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुछ ही देर में यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। एसआई रवि पाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों और विभाग के बीच बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पक्षों को सुनकर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos