सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district recorded 29.4 mm of rain, and the change in weather brought a chilly feeling.

Una News: जिले में 29.4 एमएम बारिश दर्ज, मौसम बदलने से फिर हुआ सर्दी का एहसास

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The district recorded 29.4 mm of rain, and the change in weather brought a chilly feeling.
ऊना में झमाझम बारिश के बीच रेंगती गाड़ियां।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान जिले में 29.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया और लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। हालांकि बुधवार दोपहर बाद बारिश थमने के साथ हल्की धूप खिली जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
Trending Videos

मंगलवार देर रात से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह के समय लोग छाते और बरसाती पहनकर घरों से निकले। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण खेतों और संपर्क मार्गों पर भी कीचड़ की स्थिति बनी रही। बुधवार दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव आया और हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि हवा में ठंडक बनी रही और शाम तक सर्दी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में भी बादल छाने की संभावना रहेगी।

ऊना में झमाझम बारिश के बीच रेंगती गाड़ियां।संवाद

ऊना में झमाझम बारिश के बीच रेंगती गाड़ियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed