सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The problem increased due to the non-deployment of radiologist in the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से बढ़ी परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
The problem increased due to the non-deployment of radiologist in the regional hospital.
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड न होने से करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
Trending Videos

विशेषज्ञ के डेपुटेशन पर जाने से बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के डेपुटेशन पर जाने के बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच पूरी तरह बंद है, जिससे रोजाना उपचार के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध न होने से सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को हो रही है। जांच के अभाव में इलाज में देरी हो रही है और मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों व जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। इसका सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर पड़ रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल में जिलेभर से मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। विभाग की ओर से पहले अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर अन्य जिले भेज दिया गया। इससे अस्पताल प्रबंधन को भी लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट के डेपुटेशन पर जाने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियमित तैनाती की मांग की है, ताकि अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच सेवाएं पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सकें।
कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को डेपुटेशन पर अन्य जिले भेज दिया गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से विशेषज्ञ की शीघ्र तैनाती की मांग की गई है।- डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed